top of page

Welcome to the Porch

Manthan Digest

Manthan Digest is a printed porch for the Indian diaspora, where childhood lanes, family kitchens and long‑ago evenings return through stories and memories.

​

यहाँ वे बातें मिलती हैं जो पीढ़ियों को जोड़ती हैं और वे यादें भी जो समय के साथ और गहरी हो जाती हैं। हर अंक हमारे सफ़र और हमारे अनुभवों को सहेज कर आगे बढ़ाता है।

Packshot photography of the "Manthan Digest" book. It features a botanical cover and the text "The Porch at Manthan" on the spine. Placed on a wooden table with coffee and glasses, creating a warm, literary atmosphere.

Hold Manthan Digest in Your Hands

Digital illustration of a book cover for "Manthan Digest" titled "Beginnings". The artwork features a cozy interior scene with a garden view, evoking warmth and new stories.
Fall’26 – Inaugural Issue: Beginnings

यह कहानियों, यादों और छोटे-छोटे किस्सों का एक संग्रह है, उन लोगों के लिए जो अब भी काग़ज़ की किताब हाथ में लेकर पढ़ना पसंद करते हैं।

Digital illustration showing an elderly Indian woman with two children on a charpai, while a baby rests in a hanging cradle. It depicts a warm and serene family moment.

Fall ’26 Edition · Contributor Spotlight 

शरद'26 अंक · रचनाकार की झलक

स्मृतियों में नानी

मुक्ति प्रिया की कलम से

माँ की भी माँ

मेरी नानी।

सीधा पल्ला ओढ़े,

माथे पर सिंदूर की

छोटी-सी बिंदी लगाए,

अपनी सादगी को ही

अपना श्रृंगार बनाए,

ऐसी दिखती थीं नानी।

हाथ में लिए

अपना झोला,

जिसमें न जाने

क्या-क्या भर लातीं,

हर बच्चे के लिए

कुछ न कुछ ज़रूर

लातीं नानी

 

अपने हाथों से बुनती
रंग-बिरंगे स्वेटर,
कभी क्रोशिए से सीती
नन्हे-नन्हे लिबास,
हर फंदे में जैसे
अपना स्नेह पिरोती,
हर ऊन की लड़ी में
दुलार संजोती।

​

उसका घर,
उसकी रसोई,
उसका वह
छोटा-सा आँगन,

सब बचपन का

अनमोल खज़ाना था ।

उसके हाथों के बने

मीठे ठेकुओं

और पकवानों का स्वाद,

ज़ुबान पर ही नहीं,

मन में बसता था।

​

भजन गाती थीं,

भजन लिखती थीं,

जितनी सहजता से

शब्दों में उतरती थीं,

उतनी ही सहजता से

अपना जीवन जीती।

​

पूजती थीं ईश्वर को

पूरी तन्मयता से,

जैसे ईश्वर के सामने

उनके पास कहने को

सिर्फ़ प्रार्थना नहीं,

बल्कि जीवन-भर का

एक विश्वास था।

​

माँ तो

सिर्फ मुझे प्यार करती,
पर नानी

मुझे दुलार करती



यह झलक पसंद आई? पूरा शरद '26 अंक यहाँ से प्राप्त करें।

आज नानी नहीं हैं,

पर उसका

वह झोला,

सीधा पल्ला,

माथे की छोटी-सी बिंदी,

भजन की धीमी आवाज़,

हाथों के बुने स्वेटर

और ठेकुओं की वो

मिठास,

सब अब भी

मेरे साथ चलते हैं

​

शायद इसलिए

नानी कभी कहीं नहीं जातीं,

बस बीते हुए वक़्त के साथ

यादों में

थोड़ी और गहरी

उतरती जाती हैं।

​

 

Recall the unique fragrance of the air in your hometown right after a heavy summer rain.

Which kitchen ritual or family recipe always brings back the most vivid memories for you?

Describe a bus, train, or auto ride you still remember in surprising detail. What made it unforgettable?

We would love to read your stories. If you feel inspired, please visit our Write for Us page to submit your work (around 500–800 words). Simply include your name, age range, and city to help us get to know you better. We look forward to reading your words at your own pace.

bottom of page